महिला दिवस की शुरुआत अमेरिका में महिलाओं ने ही की थी।बाद में इसे सयुंक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रुप से मान्यता प्रदान की।
आज के दिन महिलाओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाता है।
पहली बार महिला दिवस 19 मार्च 1911 में आस्ट्रिया, जर्मनी, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड के लाखों लोगों ने मनाया था।
इसके बाद अमेरिका में 1913 से हर वर्ष फरवरी के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता था। फरवरी माह के अंतिम रविवार को रूसी महिलाओं द्वारा भी पहली बार महिला दिवस मनाया गया।
परन्तु 1914 से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च को रखा गया, तभी से हर जगह महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा।
1975 में महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता दी गई जब सयुंक्त राष्ट्र ने इसे वाषिर्क थीम के साथ मनाना शुरू किया, पहली थीम थी -सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फार द फ्यूचर,।
समाज में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये पूरे विश्व में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।
इस बार महिला दिवस की थीम है-each for equal ।